नोएडा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ अक्तूबर में नोएडा में सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें देश व प्रदेश के ब्राह्मण नेता शरीक होंगे। इस बाबत सोमवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने नोएडा में आगामी ब्राह्मण सम्मेलन की चर्चा की। इस मौके पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, अतुल शर्मा, प्रिंस पंडित लखनावली, अन्नू पंडित, हरिओम शर्मा सरफाबाद, चमन शर्मा झट्टा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो