नोएडा (संवाद)। जुनेली इवेंट्स की ओर से एक अगस्त को सेक्टर-21 स्थित इंडोर स्टेडियम में नाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर के ब्लाइंड नॉकआउट रैपिड शतरंज टूर्नामेंट और राष्ट्रीय खेल संवाद का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन विजनक्स स्पोर्ट्स क्लब फॉर द ब्लाइंड और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड के तकनीकी सहयोग से होगा। टूर्नामेंट में एनसीआर के 16 चयनित दृष्टिबाधित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल संवाद में खेल अवसंरचना, प्रतिभा संवर्धन, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों के समग्र विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजारामन करेंगे। पैनल में अशोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज गौरव बिधूड़ी के शामिल होने की संभावना है।