नोएडा (संवाद)। 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सचिव नीलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर देना है। उन्होंने जिले के युवा खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।