नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम की आर्चरी अकादमी में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पांच वर्षीय विराज से लेकर 63 वर्षीय कर्नल विजय चौधरी तक खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और खेलों से जुड़े प्रेरक प्रसंग बताए। कोच बलम खानी और दानिश चौहान ने कहा कि खेल में उम्र नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और जुनून मायने रखता है। इस अवसर पर शालिनी सिंह, अविनाश सिंह, सौरव प्रसाद, माहिका माथुर, नैंसी, भूमि यादव, उत्कर्ष मिश्रा और सोहम कटारिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।