नोएडा। सेक्टर-82 के पॉकेट-12 में श्रीराम कथा के दूसरे दिन स्वामी पंचमानंद महाराज ने माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह की कथा सुनाई। माता पार्वती ने कठोर तपस्या की और भगवान शिव प्रसन्न होकर विवाह के लिए तैयार हुए। उन्होंने भक्तों को यह भी समझाया कि श्रीराम कथा जीवन में सही मार्ग दिखाने और धर्म, भक्ति व संकल्प की शक्ति को समझने में सहायक है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, प्रणव साहू, विनय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।