बिलासपुर (संवाद)। बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य गोपाल कृष्ण शास्त्री ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का बोध कराया। उन्होंने कहा भागवत जीवन-जीने की सही दिशा दिखाती है। गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर पुजारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला, रवि शुक्ला, सीताराम तायल, अभिषेक ठाकुर, अनुपम तायल, तुषार गोस्वामी, हर्ष योगी, पुष्कर योगी, हिमांशु योगी मौजूद रहे।