बिलासपुर (संवाद)।
कस्बा स्थित श्रीबालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चित्रकूट सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य गोपाल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, महारास और कंस वध का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि महारास जीव और परमात्मा के आध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। इस दौरान नवनीत अग्रवाल, सीताराम तायल, सोनपाल शर्मा, अनिल, धीरज, शिव मूरत पाल, मनोज दुबे, तुषार गोस्वामी, रमेश सोलंकी, राहुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।