ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 के आई-ब्लॉक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े प्रसंगों की कथा सुनाई। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से आयोजन स्थल भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक जितेंद्र व्यास ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व के बारे में बताया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि पितृपक्ष के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश पहुंचाना है।