ग्रेटर नोएडा (संवाद)। निराला स्टेट रेजिडेंट सोसाइटी में निराला वर्ल्ड की ओर से आयोजित भागवत कथा में कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाया। आयोजन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी भी पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि अब तक दो हजार से अधिक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर चुके हैं।