ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक में हुए आरडब्ल्यूए के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी । स्रो
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 सेक्टर में आरडब्ल्यूए चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा और उनकी टीम ने जीत दर्ज की। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर नरेश चंद्र शर्मा ने 124 मत हासिल कर सुबोध नागर को 100 मतों से हराया। महासचिव पद पर प्रेम सिंह भाटी और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सेक्टरवासियों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।