जन्माष्टमी महोत्सव में मनाया नंदोत्सव
आज के कार्यक्रम की खबर-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के जीटा-1क में इस्कॉन मंदिर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने भक्ति रस का पान किया। इसका आयोजन लोकनाथ महाराज की उपस्थिति में हुआ। श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही