फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज नड्डा करेंगे टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को प्रदेश के शो विंडो शहर में टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ करेंगे। वह ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जांच पड़ताल के लिए ई-निक्षय वाहन को हरी झंडी देंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। इस दौरान टीबी योद्धाओं (वॉरियर्स) सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर में ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा हेल्थसिटी में विश्वविद्यालय की ओर से स्थापित बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें