फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाइल्ड पीजीआई की लिफ्ट में आधे घंटे फंसा रहा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड पीजीआई की लिफ्ट में आधे घंटे फंसा रहा बच्चा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के आवासीय परिसर की लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक 10 वर्षीय बच्चा फंसा रहा। छठे तल पर लिफ्ट बंद होने पर बच्चा अलार्म बजाता रहा, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। लिफ्ट की लाइट बंद होने पर चीखने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी काफी देर तक बच्चे को तलाशते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक लिफ्ट बेसमेंट में जाकर खुल चुकी थी। बच्चा बदहवास हालात में मिला।
विज्ञापन


चाइल्ड पीजीआई में बतौर चालक के रूप में तैनात ललित शर्मा टावर नंबर सात के आठवें तल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका बेटा ट्यूशन जाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान छठे तल पर जाकर लिफ्ट बंद हो गई। इस हादसे के बाद बच्चा डरा हुआ है। परिजनों ने कार्यवाहक निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता से मामले की शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें