फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोराहा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का होगा गठन

Sun, 22 Jan 2023 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की शनिवार को दोराहा चौक पर व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि दोराहा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। दोराहा व्यापार मंडल के अंतर्गत हाईवे गुमसानी, लेवडा नदी पुल से लेकर महेशपुरा, कनौरा तक के व्यापारी शामिल किए जाएंगे। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। सदस्यता धारक को व्यापार मंडल के चुनाव में मताधिकार होगा। 29 जनवरी को दोराहा चौक पर कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी चुनाव पर मंथन होगा। सहमति से दोराहा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन करना प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने व्यापारी सोनू श्रीवास्तव को व्यापार मंडल का जिला संगठनमंत्री नियुक्त किया। वहां रोशन सरना, ख्यालीराम, गुलशन कुमार राणा, सलीम, गुलवेज खान, फिरदौस, मोहम्मद शमी, जावेद, डब्बू, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें