फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो मार्गों के लिए मनरेगा से छह लाख की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत कायल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की ओर से कुछ दिन पहले लगाई गई चौपाल का लाभ मिला है। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए डीएम ने ग्राम पंचायत में मनरेगा से दो मार्ग निर्माण के लिए करीब छह लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

डीएम ने 19 जनवरी को सीमांत कायल गांव में करीब 10 किमी पैदल चलकर चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं थीं। ग्रामीणों की ओर से गांव में पैदल संपर्क मार्गों की समस्या की जानकारी डीएम को दी। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता में रखते हुए डीएम ने गांव में दो मार्गों के निर्माण के लिए मनरेगा से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें कायल गांव के डनगांव स्कूल से गिरीश चंद्र पांडेय के घर के पास तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए दो लाख निन्यानवे हजार और डूंगराबोरा के धारापानी से ईश्वर राम के घर के पास तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें