फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पठान फिल्म के प्रदर्शन के लिए दून में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिंदू रक्षा दल ने आईएसबीटी के पास एक मॉल में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-बाकी जगह शांतिपूर्वक प्रदर्शित हुई फिल्म
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। देहरादून में बुधवार को पठान फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही हर मल्टीप्लेक्स में पुलिस तैनात थी। पुलिस की सख्ती के कारण केवल आईएसबीटी स्थित एक मॉल में विरोध हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान बुधवार को देशभर में प्रदर्शित की गई। फिल्म का कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध का एलान किया था। इसके चलते दून के प्रत्येक सिनेमा घर और मॉल में सुबह से ही पुलिस तैनात हो गई थी। हालांकि, आईएसबीटी के पास एक मॉल में हिंदू रक्षा दल की टीम ने जमकर विरोध किया। फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस बीच कुछ लोगों के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। लेकिन, पुलिस के मौजूद होने के कारण मामला शांत हो गया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी पुलिस चौकी में जाकर नोकझोंक कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल ललित शर्मा, शक्ति ठाकुर, राधा धोनी, प्रमोद तिवारी, सुरेश कुमार, निकिता चौधरी, शालिनी चौधरी, अनिल, अजय प्रताप, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबह ही सभी मल्टीप्लेक्स में पुलिस को तैनात कर दिया था। लिहाजा आईएसबीटी के अलावा सभी जगह फिल्म का प्रदर्शन शांतिपूर्वक हुआ।
-सरिता डोबाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें