पुलिस ने किया चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रानीपोखरी में रोडवेज बस की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जौलीग्रांट स्थित एक निजी अस्प्ताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस चालक खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रही रोडवेज बस ने रानीपोखरी डांडी शनि देव मंदिर के पास सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऋषिकेश के ऋषिगंगा अपार्टमेंट के सी. 4 निवासी आर्यन शर्मा (19) पुत्र अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए जौलीग्रांट स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरा युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मृतक के भाई वेदांत शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जान को संकट में डालने संबंधित धाराओं में धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।