फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट के आदेश पर 7 के खिलाफ छेड़छाड़ व लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ एवं लूट किए जाने के मामले में महिला ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के गांव में 28 दिसंबर को मवेशियों के विवाद को लेकर गांव के ही देशराज, देवेंद्र, बैजरानी, देवेश, आरती, पूनम व रानी महिला के घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ गाली गलोज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। महिला का आरोप है कि उसे बचाने आई पुत्री व पुत्रवधू के साथ भी आरोपी मारपीट करते हुए उनके कान से कुंडल लूट ले गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें