फोटो 33 नंबर प्रेषित है।
- तीर्थनगरी के लोगों ने तुलसी स्मारक पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा। हरि की पौड़ी किनारे तुलसी स्मारक पर लोगों ने प्रदर्शन किया और स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग की।
तुलसी स्मारक के महंत मनु दुबे ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों द्वारा रामचरितमानस की प्रतियां फाड़कर जलाने से उनकी जन्मभूमि सूकर क्षेत्र सोरोंजी के लोगों की जन भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके द्वारा इस तरह का कृत्य कर लोगों की भावनाओं को आहत किए जाने का कार्य किया जा रहा है। उनकी व उनके समर्थकों के द्वारा देश में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार जेल भेजा जाएग। अन्य वक्ताओं ने भी प्रदर्शन कर सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में राजेंद्र तिवारी, उमेश पाठक, नरेश वेदांती, दुर्गाशंकर तिवारी, संदीप गुरु, प्रमोद आदि शामिल हैं।