फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झाल के पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रॉला नहर में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संख्या 21, 22 प्रेषित है-
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि दो बजे हुआ हादसा, ट्रक का एक हिस्सा पानी में व दूसरा पुल पर अटका
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। कोहरे के कारण सोमवार की रात्रि को एक ट्रॉला झाल के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। पुल की दस मीटर से अधिक हिस्से की रेलिंग टूट गई। ट्रॉला का एक हिस्सा पानी में जाकर टिक गया तो दूसरा हिस्सा पुल के किनारे लटका रहा। इस हादसे में ट्रक कंडक्टर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को चिकित्सालय भेजा गया।
यह हादसा सोमवार की रात्रि दो बजे हुआ। बताया गया कि अलीगढ़ जनपद के छर्रा से खाली ट्रॉला झाल के पुल नहर के रास्ते से एटा की ओर जा रहा था। तभी घने कोहरे के कारण पुल की रेलिंग चालक को दिखाई नहीं दी और ट्रॉला अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। ट्रॉला के गिरते ही तेज आवाज हुई जिससे झाल के पुल के समीप ही कार्य करने वाले श्रमिक रात को सोते समय जाग गए। जब जाकर देखा तो दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर नदरई चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में कंडक्टर विनीत निवासी गंजडुंडवारा घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिसंबर को गिरी थीं बोलेरो तीन की हुई थी मौत
कोहरे के कारण झाल के पुल पर 18 दिसंबर की रात्रि को एक बोलेरो गाड़ी झाले के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए काली नदी में जाकर गिरी थी। इस हादसे में तीन बोलेरो सवारों की मौत हो गई थी। इस क्षेत्र में आए दिन ऐसे हादसे होते है। इसके बावजूद झाल के पुल पर रिफ्लेक्टर आदि नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें