फोटो 39 नंबर है।
अलीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सड़क हादसे में पालिका कर्मी की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। वह गोशाला से ड्यूटी करके वापस आ रहा था जहां हादसे का शिकार हो गया।
नगर पालिका कर्मी मोहम्मद हनीफ (40) निवासी अहरौली मस्जिद की गल्ला मंडी स्थिति गोशाला में ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपनी ड्यूटी करके वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सड़क किनारे पड़े होने की सूचना फोन से उसकी पत्नी को मुवीना को मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गई। हनीफ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। उसके बाद अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। पालिका कर्मी का एक 14 वर्ष का पुत्र है।