फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कादरगंज पुल पर सात घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड -
विज्ञापन

फोटो 11 नंबर है।
ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर के हादसे मार्ग हो गया था अवरूद्ध
- सुबह पुलिस ने जेसीबी से हटवाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन, शुरु कराया आवागमन
- छोटे वाहन व दो पहिया वाहनों को एक एक कर पुलिस निकलवाती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज/गंजडुंडवारा। कादरगंज पुल पर शनिवार की रात्रि ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों वाहन आड़े तिरछे होकर खड़े हो गए। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सुबह दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हटने तक लगभग सात घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगीं रहीं। हालांकि दो पहिया वाहन एवं छोटे वाहनों को एक एक कर पुलिस निकलवाती रही।
शनिवार की रात्रि लगभग सवा दो बजे ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। जब कि ट्रैक्टर पुल की रैलिंग तोड़कर आधा लटक गया। जिससे दोनों ही वाहन इस तरह से फंस गए कि बड़े वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं बची। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात से ही छोटे वाहन एवं दो पहिया वाहनों को कतार बनाकर निकालवना शुरु कर दिया। वहीं बड़े वाहनों को कतारें पुलिस के दोनों ओर लग गईँ।
विज्ञापन

हादसे के बाद जाम लगने की सूचना पर सीओ आरके तिवारी, सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी पहुंचे। पुलिस के द्वारा दो जेसीबी मशीनें बुलाई गईँ। जिनसे वाहनों को हटाया गया। वाहन रविवार की सुबह लगभग 9 बजे हट सके। इसके बाद मार्ग सुचारू हुआ। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक एक निकलवाया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सड़क हादसे के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है। मार्ग का आवागमन शुरु हो गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सिकंरपुर वैश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें