फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला बनाओ संघर्ष समिति की अनदेखी करने पर नाराजगी

Sun, 22 Jan 2023 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद स्थापना एवं विकास समिति की फिरोजाबाद क्लब में अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा जिला बनाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोगों की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निंदा की। जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से तहजीह नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े संघर्षों के बाद जिले की स्थापना हो सकी थी। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही जेल यात्राएं तक की थी। जिले की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया था। आज जिला प्रशासन द्वारा फिरोजाबाद महोत्सव के मौके पर अनदेखी किया जाना गलत है। समिति के महासचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा नवंबर माह में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से प्रतिनिधिमंडल मिलकर समिति ने फिरोजाबाद महोत्सव को सरकारी स्तर पर कराए जाने की मांग रखी थी। पर्यटन मंत्री से फिरोजाबाद महोत्सव को कराने का निर्णय लिया इसके लिए हम सभी आभारी है। जिला स्थापना समिति 33 वर्षों से पांच फरवरी को जिले का स्थापना दिवस मनाती चली आ रही है। समिति से जुड़े लोगों की नाराजगी की जानकारी होते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह क्लब पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिया सभी का सम्मान रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से मयंक भटनागर,मुकेश कुमार गुप्ता मामा, सुनील वशिष्ठ, कौशल किशोर उपाध्याय, रविंद्र लाल तिवारी, सुरेंद्र नागर, विद्याराम राजोरिया, हरिओम वर्मा, अनिल गर्ग, अनिल लहरी, असलम भोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें