फिरोजाबाद। 27 जनवरी से पीडी जैन इंटर कॉलेज में शुरू हो रहे फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। फिरोजाबाद महोत्सव को अनूठे ढंग से मनाने के लिए इस बार देश के जाने माने सूफी गायक कैलाश खेर को एक फरवरी को सुनने को मिलेगा। वहीं संगीतज्ञ अंशुमान महाराज के सरोद से निकलने स्वर भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। महोत्सव में पंजाबी सूफी गायक जस्सी गिल, क्लासिकल गायक मालिनी अवस्थी, भजन सम्राट अनूप जलोटा भी चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम समन्वय से जुड़े पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम में संगीत क्षेत्र से जुड़े कई ख्याति प्राप्त कलाकारों का कार्यक्रम तय हो गया है। 33 वें फिरोजाबाद महोत्सव का आयोजन पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर 27 जनवरी से शुरू होगा। कार्यक्रम में निजामी बंधु ओर हेमंत बृजवासी के अतिरिक्त देश-विदेश में बेबाक कवि और शायर भी आएंगे।
ये हैं आयोजन की तिथियां
- 28 जनवरी को पंजाबी-सूफी गायक जस्सी गिल
- 29 जनवरी को क्लासिकल डांसर मालिनी अवस्थी
- 30 जनवरी को रियल मैजिक शो
- 31 जनवरी को भजन सम्राट गजल गायक अनूप जलोटा
- एक फरवरी को सूफी गायक कैलाश खेर और इंडो-वैस्टर्न सरोद वादक अंशुमान महाराज
- दो फरवरी को कव्वाल गायक निजामी बंधु
- चार फरवरी को कवि सम्मेलन
- पांच फरवरी को लोक गायिका व पार्श्व गायक हेमंत बृजवासी का कार्यक्रम
देेश-विदेेश में ख्याति प्राप्त कई कलाकारों के आगमन की स्वीकृति मिल गई है। निर्धारित तिथियों में दर्शकों को उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विशाल श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी