फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और उत्तर प्रदेश तक जुड़े तार
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद अभी और हो सकती हैं गिरफ्तारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अब तक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारियां की हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी पांवटा साहिब से की है जो उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। जबकि, महिला आरोपी की गिरफ्तारी पंजाब के मोहाली से की है। इन लोगों से गहन पूछताछ के बाद और भी सदस्यों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
यह गिरोह उत्तर प्रदेश, पंजाब व हिमाचल में अपने जड़ें फैला रहा है, जिनके निशाने पर भूतपूर्व सैनिक व पूर्व सरकारी कर्मचारी हैं। ऐसे कर्मियों की पूरी जानकारी एकत्रित कर ठग शातिराना तरीके से नौकरी के नाम पर पैसे की मांग कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पांवटा साहिब के किशनकोट के पूर्व सैनिक नरेश कुमार (45) पुत्र बनवारी लाल भी 14 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने रिकार्ड के विश्लेषण के बाद तकनीकी इनपुट से सहारनपुर के 39 वर्षीय आरोपी संजय शर्मा को दबोचा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ हुई तो महिला का नाम भी सामने आया, जिसे पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ऐसे में अन्य आरोपियों तक पहुंचने में गिरफ्तार किए गए लोग पुलिस के लिए अहम कड़ी बन सकते हैं। जाहिर है कि इस ठगी में कई लोगों का हाथ हो सकता है जो अलग-अलग जगह बैठकर नौकरी का झांसा देकर पूर्व कर्मचारियों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


16 तक पुलिस रिमांड पर भेजी आरोपी महिला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंजाब के मोहाली के समीप खरड़ से गिरफ्तार की गई महिला को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 16 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिली। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दौरान महिला से गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें