बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सीआईए-2 टीम ने मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने के मामले में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी आदिल, आदिल उर्फ संजय व गुलफाम और मेरठ निवासी शहनबाज खान शामिल है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव भठगांव निवासी 16 जनवरी को बहालगढ़ थाने में शिकायत दी कि कि उनके पास मोहाली स्थित मुख्य कार्यालय से फोन आया था कि बीएसएनएल की साइट डाउन है। गांव पलड़ी खुर्द स्थित एक प्लॉट से ताला तोड़कर टावर की पांच बैटरी चोरी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी आदिल, आदिल उर्फ संजय, गुलफाम व शहनबाज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले माह गन्नौर में दो जगह व मोहाना थाना क्षेत्र व खरखौदा थाना क्षेत्र में एक-एक जगह बैटरी चोरी की थी। तीनों थानों में आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है। रिमांड के दौरान कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।