फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, नेशनल हाईवे ढाई घंटे जाम

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। खातीवास गांव में एक ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक से गिर पड़े। घटना में महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाइवे 334 बी पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। झज्जर एसडीम रविंद्र कुमार ने पहुंचकर लोगों को समझाया और करीब आठ बजे जाम खुलवाया। जाम के कारण मौके पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने वाहनों को बेरी व ग्वालीशन के रास्ते निकाला। जबकि मौके पर खड़े वाहनों को जाम खुलने के बाद वहां से निकाला गया।
ग्रामीणों ने मांग की कि उनके गांव में गति अवरोधक होने चाहिए। सड़क पर एक गड्ढ़ा बना हुआ है जो कि काफी लंबे समय से सड़क हादसों का कारण बन रहा है। उस गड्ढे में मिट्टी भर के सड़क बनाई जाए। एसडीएम ने दोनों समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया तो करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एमपी माजरा गांव निवासी जयदेव व निर्मला मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर से अपना घरेलू सामान लेकर अपने गांव एमपी माजरा जा रहे थे। जब वे खातीवास गांव के पास पहुंचे तो एक ट्राले ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दरसल ट्राला चालक बाइक के पीछे-पीछे आ रहा था। खातीवास गांव में गति अवरोधक न होने के कारण ट्राला चालक तेज गति से दूसरी साइड से अपना वाहन निकालने लगा। जब वह ट्राले को आगे निकाल रहा था, उसी दौरान उसने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में जयदेव मोटरसाइकिल के बाईं ओर गिर गए जबकि उनकी पत्नी निर्मला दाएं ओर गिर गई। उनके सिर के ऊपर से ट्राले का टायर गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आज होगा शव का पोस्टमार्टम
जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

ग्रामीणों ने गतिरोधक व गड्ढ़ा भरवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है। उसके बाद जाम खोल दिया है।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें