फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठग ने ग्रामीण को झांसे में लेकर बैंक खाते से निकाले 1.93 लाख रुपये

Thu, 26 Jan 2023 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठग ने ग्रामीण को झांसे में लेकर बैंक खाते से निकाले 1.93 लाख रुपये
विज्ञापन

-फोन पे का नंबर मांग कर दो बैंक खातों से निकाली गई राशि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। कथूरा के ग्रामीण को झांसे में लेकर ठग ने फोन पे के माध्यम से दो बैंक खातों से 1.93 लाख से निकाल लिए। ग्रामीण ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी आनंद ने बताया कि 19 जनवरी की रात उनके पास एक नंबर से फोन आया और हाल-चाल पूछ कर बैंक खाते में पैसे डलवाने की बात की। उन्होंने उसे अपना फोन पे नंबर दे दिया। वह उसकी बातों में आकर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने पीड़ित के खाते से तीन बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्होंने अपने भतीजे का फोन पे नंबर दे दिया। साइबर ठग ने उनके खाते से भी तीन बार में 98 हजार रुपये निकाले। जब उन्हें ठगी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी। उसके बाद बरोदा थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें