फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे पटरी पर मिला दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 24 Jan 2023 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 39: संजय का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी झंझारा फाटक के पास दिल्ली-पानीपत रेलवे मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान सफियाबाद के रहने वाले संजय (45) के रूप में हुई है। संजय दिल्ली जल बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। संजय के परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है।
मृतक के बेटे ऋतिक ने बताया कि उनके पिता की साथ नौकरी करने वाली महिला के साथ रुपयों का लेन-देन था। महिला को करीब 33 लाख रुपये उधार दिए थे। करीब 16 लाख रुपये का अभी भी लेनदेन बचा था। ऋतिक ने बताया कि महिला ने फोन कर पिता को रुपये देने के लिए गन्नौर बुलाया था। रविवार शाम को उसके पिता नरेला से ट्रेन में सवार होकर गन्नौर आए थे, लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटे। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पिता का शव गढ़ी झंझारा फाटक के पास पड़ा है। ऋतिक को शक है कि उसके पिता की हत्या की गई है। वहीं जीआरपी ने संजय के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खुशी का माहौल बदला मातम में
संजय के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अश्वनी है और छोटा बेटा ऋतिक है। 16 फरवरी को दोनों बेटों की शादी है। संजय अपने दोनों बेटों की शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रहे थे। संजय रविवार को सोनीपत अपने मामा के यहां शादी का कार्ड देने आए थे। जिसके बाद वह ट्रेन से वापस लौट गए था, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने परिजनों से रुपये लाने की बात कह कर नरेला से ट्रेन में गन्नौर आए थे। रविवार रात उनका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद से उनके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संजय की टक्कर से मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। शव का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।-सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस

फोटो 39: संजय का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें