फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्यमंत्री फिर चुने गए यादव सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। यादव कल्याण सभा नारनौल की बैठक सभा प्रधान व प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2021-22 का लेखा-जोखा रखा गया व यादव कल्याण सभा की वार्षिक आय व खर्च का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभा के प्रधान राज्यमंत्री ने सभा के सदस्यों से अपने कार्यकाल पूरा हो जाने पर दोबारा किसी दूसरे व्यक्ति को सभा का प्रधान बनाने का अनुरोध किया जिसको सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से खारिज करते हुए उन्होंने राज्यमंत्री के कार्य को देखते हुए एक बार फिर आगामी 3 वर्ष के लिए यादव सभा का प्रधान बनाया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि समाज ने जो उन्हें ये जिम्मेदारी दी है वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। बता दें कि बस स्टैंड के पास स्थित यादव धर्मशाला का निर्माण सभा के प्रधान राज्यमंत्री के कार्यकाल में 11 मार्च 2011 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा शिलान्यास किया था। पांच मंजिला भवन में 42 कमरे हैं। इस मौके पर कंवर सिंह यादव, जयसिंह यादव, अशोक कुमार, ओमप्रकाश यादव, दयानंद यादव, रामोतार यादव, पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह यादव, नित्यानंद यादव, राकेश यादव, जयप्रकाश, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व बीईओ रामातोर, वासुदेव यादव, अभयराम, पार्षद योगेश त्यागी, मंगल रईस, विक्की राव आदि मौजूद रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें