फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जोहड़ में डूबी दो बहनें, एक की हुई मौत

Wed, 18 Jan 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार में बुधवार को सुबह 10 बजे खेलने गई दो बहनें जोहड़ में डूब गई। दोनों को उपचार के लिए परिजनों द्वारा महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी को उपचार देकर हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव अगिहार निवासी विनोद कुमार मजदूरी का काम काम करता हैं। उसकी पांच बेटियां हैं। बुधवार की सुबह विनोद की 10 वर्षीय बेटी बबीता और 7 वर्षीय बेटी साक्षी विनोद की भांजी के साथ जोहड़ किनारे खेलने गई थी। इसी दौरान बबीता का पैर फिसलने से वह जोहड़ में डूब गई। छोटी बहन साक्षी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी जोहड़ में डूब गई। इसी दाैरान विनोद की भांजी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो वहां से गुजर रहे गांव के ही वेदपाल ने जोहड़ में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने 10 वर्षीय बबीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें