फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छुर के श्मशान में आधी रात शव जलाने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव छुर के श्मशान में दो दिन पहले आधी रात में शव जलाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। उनके अनुसार गांव में हाल में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस भी मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

छुर के ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान में आधाी रात एक शव का अंतिम संस्कार किया गया। जंगल के रास्ते शव को कार में लाया गया। उससे पहले ट्रैक्टर ट्राली में श्मशान तक ईधन पहुंचाया गया। लोगों ने अपने घरों की छत से पूरा घटनाक्रम देखा। चर्चा है कि शव जल्दी जलाने के लिए डीजल व पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया। लोगों ने गांव में जानकारी की तो पता चला कि गांव में किसी की भी मौत नहीं हुई है। इसके बाद से ग्रामीण इस मामले पर नजर रख रहे थे। बताया गया कि देर रात तीन बजे लोग अस्थियां भी ले गए। ग्राम प्रधान सहेंसर तालियान ने भी इस प्रकार की घटना की जानकारी से इंकार किया।
-
करनावल में मामूली विवाद में फायरिंग
सरूरपुर। कस्बा करनावल में शनिवार देर शाम कई राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, कस्बा करनावल में रामपुर संपर्क मार्ग पर दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का प्रभारी योगेश राजोरिया का कहना है कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें