फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेजाब पीड़िताएं स्वेच्छा से तय करेंगी किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्ट गैलरी में कैफेटेरिया चलाने का किराया एमडीए तेजाब पीड़िताओं की सामर्थ्य एवं स्वेच्छानुसार लेगा। मंगलवार को कैफेटेरिया की जगह देखने के बाद तेजाब पीड़िताओं की बैठक हुई। फैसला लिया 27 जनवरी को कैसे कैफेटेरिया चलाना है, इसकी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंप देंगी।
विज्ञापन

एमडीए कार्यालय के बेसमेंट में आर्ट गैलरी बन रही है, जो फरवरी में शुरू होगी। उपाध्यक्ष ने फैसला लिया कि आर्ट गैलरी में कैफेटेरिया बनेगा, ताकि आने वाले लोग अल्प आहार कर सकें। कैफेटेरिया का संचालन तेजाब पीड़िताओं से कराया जाएगा। तेजाब पीड़िताओं ने बताया कि जब उपाध्यक्ष से किराया के बाबत बात हुई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि एमडीए की मंशा लाभ कमाने की नहीं है, बल्कि तेजाब पीड़िताओं को रोजगार देने पर है। इसलिए एमडीए ने कोई किराया तय नहीं किया है। अब वह स्वयं किराया तय कर एमडीए को बता दें। उपाध्यक्ष से वार्ता के बाद उन्होंने कैफेटेरिया स्थल देखकर मौखिक सहमति दी। नाम नहीं छापने की शर्त पर तेजाब पीड़िता ने बताया कि जिस तरह से एमडीए आर्ट गैलरी बना रहा है, उससे कैफेटेरिया काफी चलने की उम्मीद है। एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि तेजाब पीड़िताओं ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें