फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलाज नहीं करने पर चिकित्सक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। छेड़छाड़ के आरोपी की चौकी में तबीयत खराब होने पर मुल्हेड़ा चौकी पुलिस और आरोपी के परिजन उसे सीएचसी ले गए। आरोप है कि नशे में धुत चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। बाद में पुलिस आरोपी को मेरठ के निजी अस्पताल में ले गई।
विज्ञापन

समाधान दिवस में मुल्हेड़ा गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ की शिकायत एसएसपी से की गई थी थी। पुलिस आरोपी युवक को मुल्हेड़ा चौकी लेकर पहुंची। वहां आरोपी की तबियत बिगड़ गई। जानकारी पर आरोपी के परिजनों भी पहुंचे। पुलिस आरोपी को सीएचसी लेकर पहुंची। आरोप है कि नशे में धुत चिकित्सक ने उपचार से मना कर दिया। आरोपी के परिजनों ने चिकित्सक से मारपीट कर दी। उधर, चिकित्सक ने आरोप निराधार बताकर तहरीर दी है। सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को दौरा पड़ गया था। चिकित्सक के साथ मारपीट का कोई मामला नहीं है। केवल नोकझोंक हुई थी। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें