फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैंकर से तेल चोरी करते दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूठा स्थित इंडियन ऑयल डिपो के टैंकर से डीजल चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने टैंकर चालक से सांठगांठ की और टैंकर की सील तोड़कर तेल चोरी कर लिया था। पुलिस अभी आरेापियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपीनगर संतशरण सिंह के मुताबिक पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पूठा गांव से निकला टैंकर कुछ दूरी पर जंगल में दोनों युवकों ने रोका और तेल चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूठा गांव निवासी लोकेश और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाट माप विभाग की टीम से जांच कराई गई। लोकेश पहले भी तेल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें