फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवास विकास परिषद के ऑडिट में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फर्जी सोसायटी बनाकर शहर में करोड़ों रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है। करीब एक महीने तक आवास विकास परिषद ने जांच की, ऑडिट कराया गया। तत्कालीन कमिश्नर सुरेंद्र सिंह द्वारा गठित कमेटी ने भी रिपोर्ट दी थी। फर्जी सोसायटी बनाकर सरकारी जमीन को अपने परिचितों और रिश्तेदारों को कोड़ी के दामों पर बेच दिया गया। आवास विकास परिषद ने नंगलाताशी और सोसायटी से जुड़े पदाधिकारियों की जांच की। करीब एक माह पहले ऑडिट के बाद आवास विकास परिषद की रिपोर्ट के बाद आरोपियों की पोल खुली।
विज्ञापन


बड़ा घोटाला, एसआईटी गठित
सरकारी जमीन पर करोड़ों के घोटाले की पोल खुली है। तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इस घोटाले में राजनीतिक लोगों के भी जुड़े होने का अंदेशा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। क्राइम ब्रांच से मामले की जांच कराई जाएगी। एसपी क्राइम को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। एसआईटी में पुलिस के अलावा आवास विकास परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पुलिस सभी पहलु पर जांच करेंगे। जिन लोगों को नामजद किया गया है, उन सभी को नोटिस भेजा जाएगा। फर्जी सोसायटी में कौन-कौन पदाधिकारी हैं, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें