फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिक की हत्या में नाबालिग छात्र सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सोमदत्त विहार के सामने बीएससी के छात्र कार्तिक भड़ाना की हत्या के मामले में नाबालिग छात्र सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया। हिरासत में लिए गए तीसरे छात्र को पुलिस ने क्लीनचिट देकर थाने से छोड़ दिया। वहीं, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव फफूंडा खरखौदा ले गए, जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

मूलरूप से खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव निवासी कार्तिक भड़ाना अपने परिवार के साथ प्रवेश विहार में रहते थे। कार्तिक अपने दोस्त के मामा के बेटे की सगाई कार्यक्रम में जा रहा था। दूसरे दोस्त उमंग ने फोन कर कार्तिक को सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास बुला लिया। जहां पर वरुण, उसका भाई तरुण, गौरव उर्फ बाबा समेत अन्य छात्र पहले से मौजूद थे। जिनका कार्तिक के दोस्त आकाश उर्फ अक्की, सोपिन के साथ 11वीं की छात्रा को लेकर विवाद चल रहा था। छात्रों के दोनों गुटों के बीच मारपीट, पथराव व चाकूबाजी हो गई। जिसमें वरुण, तरुण, गौरव सहित अन्य ने मिलकर कार्तिक पर चाकू से कई वार कर दिए। जिसमें कार्तिक की मौत हो गई।
कार्तिक की हत्या के बाद सोमदत्त विहार गेट पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर पुलिस से हाथापाई कर दी थी। भीड़ ने एक युवक को आरोपी बताकर पीट दिया। जिसे लेकर करीब 30 मिनट तक अराजकता हुई। कार्तिक के चाचा की तहरीर पर वरुण, तरुण, गौरव, आकाश उर्फ अक्की समेत छह छात्रों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि नामजद तरुण शर्मा और एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में तरुण ने बताया कि छात्रा को लेकर उसके भाई वरुण का आकाश उर्फ अक्की से विवाद हुआ था। जिस पर छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हुई, जिसमें कार्तिक की हत्या हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें