मेरठ। तोपखाना में युवती के घर में मिले युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पहले तो उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने घायल युवक का उपचार कराया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तोपखाना में इस युवक और युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को युवती के परिजन घर पर नहीं थे। युवती ने युवक को अपने घर पर बुला लिया। परिजन पहुंचे तो यहां दिखे युवक को पीटा गया। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में उसे लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया गया था। संवाद