फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब गद्दे बेचने पर कंपनी पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भोपाल सिंह एवं सदस्य पंकज कुमार शर्मा एवं करुणा जैन ने खराब गद्दे बेचने के मामले में मैसर्स कोरफॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर 17836 रुपये 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से शिकायतकर्ता आभा भट्ट को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता राजीवकांत गर्ग ने बताया कि बैंक कॉलोनी गढ़ रोड मेरठ की रहने वाली आभा भट्ट पत्नी एसके भट्ट ने 3 अक्तूबर 2015 को वाद दायर किया कि उन्होंने 30 जुलाई 2013 को 12836 रुपये के गद्दे खरीदे थे। इनके लिए 11 वर्ष के लिए कंपनी ने गारंटी दी थी। लेकिन गद्दे 7 माह बाद ही खराब हो गए थे। आरोप है कि शिकायत के बावजूद गद्दे नहीं बदले गए। इसके चलते ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कराया गया था। संवाद

मतदाता सूची परआपत्ती व निस्तारण आज
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गयाथा। इस पर आपत्तियों का निस्तारण आज किया जाएगा। वहीं, चुनाव के संबंध में गुर्जर अधिवक्ता समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बाबू ओमप्रकाश बली ने की। संचालन अधिवक्ता सुधीर गुर्जर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कुंवर पाल शर्मा व सतीश चौधरी पैनल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नरेश गुर्जर, राजकुमार गुर्जर,संजीव गुर्जर,विनोद काजीपुर,वीर सिंह भड़ाना, ओमपाल दादरी,ओमपाल, संजय गुर्जर, तरुण गुर्जर, मंगल भड़ाना, पवन विकल,अभिषेक भड़ाना, राजकुमार खारी, नरेंद्र गुर्जर,अमित मावी, राहुल भड़ाना सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें