फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाजी याकूब की संपत्ति पर जल्द चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गैंगस्टर और अवैध मीट फैक्टरी संचालन के मामले में जेल में बंद हाजी याकूब की संपत्ति पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे इमरान व फिरोज को पुलिस जेल भेजकर अब उनकी अरबों रुपये की संपत्ति को ध्वस्त और जब्तीकरण करने की तैयारी में लग गई है। एसपी सिटी और सीओ किठौर ने याकूब की संपत्ति का पूरा ब्यौरा छह विभाग से जुटा लिया है।
विज्ञापन

हाजी याकूब की घेराबंदी तेजी से की जा रही है। याकूब की संपत्ति का पूरा ब्यौरा तैयार हो गया है। याकूब के पास लग्जरी गाड़ियों की भी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। जल्द ही इनकी संपत्ति पर पुलिस बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। पुलिस अभी और कई साक्ष्य जुटाने में लगी है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि हाजी याकूब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें