फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाता बंद होने की चेतावनी देकर महिला से बीस हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला को बैंक खाता बंद होने की चेतावनी देकर खाते से बीस हजार निकाल लिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित पूजा शर्मा ने बताया कि उसका मेरठ की एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। खाते से एयरटेल पे भी जुड़ा है। बताया कि शुक्रवार सुबह फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि उसका बचत खाता बंद हो गया है। दोबारा चालू कराने के लिए मोबाइल पर भेजे लिंक को देखें। महिला जैसे ही लिंक में गई तो खाते से बीस हजार रुपये निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें