फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घटिया सामग्री लगाने पर एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में घटिया निर्माण सामग्री पर एसडीएम ने कार्य रूकवाया।
विज्ञापन
सरूरपुर। विकास खंड के गांव पांचली बुजुर्ग के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा एसडीएम से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने बीडीओ को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और जेई से जांच रिपोर्ट मांगी। आरोप है कि एसडीएम द्वारा काम रुकवाने के बाद भी ग्राम प्रधान ने देर शाम काम शुरू करा दिया। पांचली बुजुर्ग के ग्रामीणों ने एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर को बताया कि गांव में प्रधान व पंचायत सचिव से साठगांठ से ठेकेदार यू टाइप नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगा रहा है। विरोध करने पर ठेकेदार ने गाली गलौज की। इसके बाद वार्ड पांच से ग्राम पंचायत सदस्य जैतून के पुत्र हाफिज मोहम्मद हसन ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने बीडीओ सरूरपुर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। बीडीओ ने बताया कि मौके पर नाली निर्माण में पीली ईंटे लगाई जा रही थीं। फिलहाल काम बंद करा दिया गया। बीडीओ ने जेई से रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है। एसडीएम का कहना है कि बीडीओ व जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य मे गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें