फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चीनी मांझे में फंसी उंगली व गर्दन, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। कस्बे में पाबंदी के बावजूद पतंगबाजी में चीनी मांझे का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। मांझे के चपेट में आकर बृहस्पतिवार को स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन और उंगली में घाव हो गए। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तारनी स्ट्रीट निवासी संजीव जैन पुत्र आदीश जैन स्कूटी से गुजरान गेट किसी काम से जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचे तो अचानक उनकी गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। जब तक उन्होंने स्कूटी रोकी गर्दन लहूलुहान हो गई। गर्दन को बचाने में मांझे को उंगली भी कट गई। घायल संजीव स्कूटी से गिर गए। इससे भी कई जगह चोट लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। गनीमत रही कि स्कूटी की गति कम थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
जानलेवा साबित हो रहे चीनी मांझे
चीनी मांझे से आएदिन लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन अंजान है। पाबंदी के बाद भी कस्बे में कई जगह चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। रोकथाम के नाम पर पुलिस खानापूर्ति कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि नगर में प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें