हमीरपुर। रोडवेज बसों में हमीरपुर से दिल्ली का किराया 130 रुपये बढ़ गया है। रोडवेज बसों में सोमवार रात 12 बजे से बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं है। इसी तरह कानपुर का किराया 14 रुपये बढ़ गया है।
एआरएम अकील अहमद ने बताया कि अपर प्रबंध निदेशक अन्न पूर्ण गर्ग के आदेशानुसार नई दरें लागू हो गईं है। साधारण बसों में 130 पैसे प्रति किलोमीटर, जनरथ में 163.86 पैसे प्रति किलोमीटर , वातानुकूलित स्लीपर में 258.78 पैसे प्रति किलोमीटर, हाई एंड वाल्वो स्कैनिया में 286.14 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया वसूल किया जाएगा।
स्टापेज का नाम- पूर्व का किराया- बढ़ने के बाद नया किराया- कुल दूरी
हमीरपुर से बांदा, 98, 120, 86
हमीरपुर से महोबा, 99 , 121, 85
हमीरपुर से राठ, 91 , 111, 81
हमीरपुर से उरई, 100, 121, 82
हमीरपुर से झांसी, 257, 308, 202
हमीरपुर से कानपुर, 76, 62, 64
हमीरपुर से लखनऊ, 190, 229 , 157
हमीरपुर से दिल्ली, 604, 734, 519
हमीरपुर से कदौरा, 38, 46, 33
हमीरपुर से मौदहा, 37, 45, 32
हमीरपुर से मुस्करा, 63, 76, 54
हमीरपुर से गोरखपुर, 545, 659, 455
हमीरपुर से जोल्हूपुर, 53, 76, 53
हमीरपुर कर्वी, 157, 222, 157