फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनियंत्रित ऑटो घर में घुसा, तीन घायल

Mon, 06 Feb 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। विधीपुरा गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा। घर के पास बैठे पिता-पुत्र व चालक हादसे में घायल हो गए। लवेदी थाना पुलिस तीनों को महेवा सीएचसी ले गई। हालत बिगड़ने पर चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नगला तिवारी के रामजी तिवारी ऑटो चलाते हैं। वह शनिवार रात करीब आठ बजे कस्बा लखना से तीन किमी दूर गांव नगला तिवारी जा रहे थे। रास्ते में विधीपुरा गांव में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो सड़क पर स्थित ब्रजेश कुमार के घर में घुस गया।
हादसे में गांव के धनीराम व उसका पुत्र सुमित घायल हो गए। ऑटो चालक रामजी तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुुई है। सूचना पर लवेदी थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें