फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व सामान चोरी करके ले गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर जांच करने नहीं आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गनीपुर निवासी रमेश राठौर का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। पत्नी मालती देवी इस यहां ताला डालकर बाजार वाले मकान में पुत्र दीपू के साथ रहने लगीं। रविवार को मालती पुत्र के साथ गनीपुर वाले मकान में सफाई करने पहुंचीं। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो कमरों के ताले टूटे व सामान बिखरा था। चोर पीतल के बर्तन, दो हजार रुपये, गेहूं व कीमती कपड़े ले गए। दीपू ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई भी जांच करने नहीं आया।
विज्ञापन

दीपू ने बताया कि चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। हल्का इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें