फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक फिसलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक फिसलने से एक की मौत हो गई। गंभीर हालत में दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना से शादीघर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी संतोष अहिरवार बाइक से अपनी बहन की शादी के लिए कार्ड बांटने कस्बा महोबकंठ गया था। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह अपने चचेरे भाई अभिषेक (25) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर आर्यन ढाबा के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष का उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें