फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 25 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/ सरीला। जरिया थाना पुलिस ने 2 क्विंटल पांच किलो 480 ग्राम अवैध गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी फरार हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। गांजा रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


जरिया एसओ बृजमोहन ने बताया कि बीरा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मौदहा कोतवाली के नरायच निवासी इन्तजार खान (36) व ललपुरा थाने के रूरीपारा निवासी अनिल सिंह (32) को गिरफ्तार किया। उनके साथी रायपुर जिले के संतोषी नगर निवासी शीबू खान, नरायच निवासी रवि कुमार व दो अन्य मौके से भाग गए।
आरोपियों के पास से अवैध गांजे से भरी 7 बोरियां बरामद हुईं। दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। आरोपियों ने बताया कि शीबू मौदहा क्षेत्र में रहता है। काफी समय से छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह कर मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम में जरिया एसओ बृजमोहन, एसआई देवेंद्र कुमार, एसआई दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें