फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफारी में चार दिन पूर्व जन्मे शावक की मौत

Sun, 05 Feb 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शेरनी जेसिका के शावक की चौथे दिन शुक्रवार को मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा ले जाया गया है। सफारी प्रबंधन ने मौत की वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन

लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने नौवें शावक को 31 जनवरी 2022 को जन्म दिया था। इससे सफारी में खुशी छा गई थी। शेरनी और शावक को एक ब्रीडिंग सेंटर में रखकर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम शावक की तबीयत बिगड़ गई। टीम ने उसकी स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। रात में शावक ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने फोन पर निदेशक एसएन मिश्रा को जानकारी दी। बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।

यह है जेसिका का परिवार
शेर मनन और जेसिका को सफारी पार्क का गॉडफादर और गॉडमदर कहा जाता है। सफारी में सबसे पहले अक्टूबर 2016 में इन दोनों से सुल्तान और सिंबा पैदा हुए थे। इसके बाद जनवरी 2018 में बब्बर शेर बाहुबली पैदा हुआ। जून 2019 में शेर भारत, शेरनी रूपा और सोना पैदा हुई। दिसंबर 2020 में शेरनी गार्गी और नीरजा पैदा हुई। अप्रैल 2020 में मनन और शेरनी जेनिफर से बब्बर शेर केसरी पैदा हुआ। 2022 अगस्त में जेनिफर ने शावक को जन्म दिया था।
विज्ञापन


13 जून को शेर मनन की हो चुकी मौत
सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन को गुजरात से लाया गया था। उसकी कमर पर गांठ थीं। लगभग एक साल पहले से वह गांठ उसने चलने में परेशानी देने लगी थी। आईवीआरआई के निर्देशन में उसका लगातार उपचार किया जा रहा था। जून में जांच के दौरान यह गांठ कैंसर की होने की जानकारी मिली थी। 13 जून को उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें