फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चित्रकला के विजेता विद्यार्थियों को दिए पुरस्कार

Sun, 05 Feb 2023 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अतिथि पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, विकास पटेल धनौरा, सीपी सक्सेना और विनोद पांडे, संजीव सरस ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

उरई रोड स्थित अग्रणी शिक्षण संस्था मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में आयोजित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के समापन पर शनिवार को पुरस्कार बांटे गए। कक्षा तीन में शाजेब, कृष्णा, स्वाति कुशवाहा, कक्षा चार में दिव्यांशु भारती, आदर्श पटेल-रामनिवास गुर्जर, देव शिवहरे, कक्षा पांच में राधिका, अनुराग-अभय-दीपराज, देविका, कक्षा छह में व्योम, अयांशी, प्रियता, कक्षा सात में वैष्णवी-निहाल-सिद्धांत, सार्थक-स्वरित-नैतिक, राधिका-दृष्टि, कक्षा आठ में इवाद-हसनैन, श्रेया पटेल, शिवा-अश्मी-युवराज को विज्ञान मॉडल्स के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न गतिविधियों के लिए अभिराज सिंह, अंशिका, हनी सोनी, ऋतिक राना, पूर्वी, कृतिका सोनी, अभय पटेल, उमंग, रूही गुप्ता, वैष्णवी पटेल तथा विशिष्ट पुरस्कार रक्षा अग्रवाल और वेदिका अवस्थी को प्रदान किए गए। इस दौरान आनंद पांडे, आदित्य पांडे, विश्वनाथ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें